Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 5:51 pm IST


बालक-बालिकाओं की असमानता दूर होगी: रेखा आर्य


प्रदेश में बालक-बालिकाओं की असमानता को दूर किया जाएगा। इस असमानता को दूर करने के लिए सभी को साथ देना होगा। यदि कोई लिंग परीक्षण कराता है तो उसकी सूचना हेल्प लाइन पर दे सकते हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। यह बात नैनीताल जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कही।

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का नतीजा है कि प्रदेश में एक बार फिर की भाजपा सरकार बनी है। चंपावत में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 94 प्रतिशत वोट मिले, जो रिकॉर्ड है। यह सरकार के अच्छे कार्यों का परिणाम है। 15 को प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर में तिरंगा लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत जनपद से विकास कार्य कराए जाएंगे।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने ढेला, कसेरूवा नदी और धनगढ़ी-पनोद पर पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि हर साल मानसून के दिनों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे इन पुलों के निर्माण की धीमी गति से क्षेत्रवासियों में रोष पनप रहा है। ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत ने गर्जिया जोन की सफारी आमडंडा से शुरू करवाए जाने के लिए मांगपत्र सौंपा। कहा कि वर्तमान में गार्जिया गेट से रास्ते बहुत खराब हो गए है। जिस कारण गार्जिया से सफारी नहीं हो पा रही है। गर्जिया सफारी से जुड़े सभी गाइड, चिप्सी चालक और अन्य रोजगार से जुड़े लोग बेरोजगार हो गए है।