Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 6:16 pm IST

राजनीति

लोक कल्याण में भाजपा कर रही अभूतपूर्व कार्य : बृजभूषण गैरोला


उत्तरकाशी:  भाजपा के वरिष्ठ नेता और डोईवाला के भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला का चिन्यालीसौड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गैरोला ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें लोक कल्याण और विकास के अभूतपूर्व कार्य कर रही है। कार्यकर्ता आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने यमुनोत्री क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, पूनम रमोला, रजनी कोटवाल, खिमानंद बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र रावत, गोपाल रावत, उदयपाल परमार, राजेंद्र रांगड़, शीशपाल रमोला आदि थे।