Read in App


• Sun, 25 Apr 2021 9:36 pm IST


अक्षय कुमार ने गौतम गंभीर फाउंडेशन को दिए 1 करोड़


पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की संस्था " गौतम गंभीर फाउंडेशन " को अभिनेता अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रूपए डोनेट किये हैं। गंभीर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, " इस वक़्त हर मदद उम्मीद की 1 किरण बन कर आती है। GGF के लिए 1 करोड़ रूपए की मदद देने के लिए आपका शुक्रिया अक्षय कुमार। इस रकम से जरुरतमंदों के लिए खाना, दवाइयां और ऑक्सीजन का इंतज़ाम किया जाएगा।