Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 3:07 pm IST

एक्सक्लूसिव

50 ग्राम तेल में बनाये आलू चिप्स


आज हम आपके लिए कुछ इंस्टेंट स्नैक्स रेसिपी लेकर आयें हैं। आपको बतायेंगें की 50 ग्राम तेल मेें आलू से क्रिस्पी चिप्स कैसे बनाएं जाते हैं। इसके लिए बनाने में बहुत की कम समय लगता है और चिप्स को धुप में सुखाने का झंझट भी नहीं है। तो जानते हैं इसे कैसे बनायें  

सामग्री-
आलू 2
पानीर 2 कप
सोडा 1/5 चम्मच
नमक 1/2 चम्मच
तेल 50 ग्राम

सबसे पहले आलू को छीलकर उसे पतला पतला काट ले। अगर आपके पास चिप्स काटने वाली मशीन है तो आप उससे भी काट सकते है। उसे पानी में अच्छे से डुबो दे। गैस पे कढ़ाई में पानी रख दे और उसमे सोडा और नमक डाले। जब पानी में उबाल आने लगे तो कटे हुए आलू को डाल दे और उसे 2 मिनट तक उबालें। उसे निकल ले और उसे ठंड़े पानी से धो लें। अब टिसू पेपर से उसका पानी अच्छे से सुखा दें। अब पैन में तेल डाले और उसे गरम करे फिर मध्यम आंच पे चिप्स को डाल कर उसे फ्राई करे। 2 3 मिनट फ्राई करने के बाद ये कुछ ऐसा सुनहरा हो जायेगा वैसे ही सारे चिप्स को फ्राई कर ले और आपका चिप्स बनकर तैयार है। इसमें आप चाहे तो अपने पसंद का मसाले भी मिला सकते है।