Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Sep 2021 8:42 am IST


‘शिक्षा से ही राष्ट्र का निर्माण और विकास होता है’


हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति की ओर से शिक्षक दिवस पर वेबिनार आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मधुसूदन आर्य ने की। उन्होेंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण और विकास में भागीदार होते हैं। वे देश की संस्कृति को संरक्षण भी प्रदान करते हैं। वेबिनार में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि माता प्रथम गुरु है। बच्चों को मां से सर्वाधिक शिक्षा मिलती है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है। हमारा देश कभी विश्व गुरु था। सभी विद्याओं में अग्रणी, विश्व के अन्य देशों से विद्यार्थी हमारे विख्यात गुरुकुलों तक्षशिला, नालंदा और विक्रमशिला आदि में विद्यार्जन करने आते थे। गुरुकुल ने वैदिक परंपरा को बरकरार रखा है। शिक्षक छात्र जीवन में वह व्यक्ति होता है, जो उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ बहुत सी अन्य महत्वपूर्ण चीजों को सिखाता है।