Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 2:30 am IST

मनोरंजन

कॉफी विद करण 7 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने रिक्रिएट किया कभी खुशी कभी गम के मजेदार सीन, देखें


रणवीर सिंह आज यानि बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक्टर को एक रील के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी विद करण सीजन 7 के सेट से रणवीर और आलिया का एक रील वीडियो शेयर किया है। क्लिप में दोनों एक्टर्स को 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम से काजोल और फरीदा जलाल के सीन को रिक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है।

करण ने कैप्शन में लिखा, "ये हमारे रॉकी का शानदार जन्मदिन है और इसे और भी खास बनाने के लिए, हमारे पास उनकी रानी है!"  

बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कॉफी विद करण 7 के पहले मेहमान होंगे। एपिसोड का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।