Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Oct 2021 12:49 pm IST


कर्मियों को मिला कांग्रेस का साथ


चम्पावत: टनकपुर में जल संस्थान के संविदा कर्मी  मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनके द्वारा कार्य बाहिष्कार भी किया जा रहा है। अब इन कर्मियों को कांग्रेस का साथ भी मिल गया है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से कर्मियों के पक्ष में निर्णय लेने को कहा है। कांग्रेस ने कहा कि कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार और ठेका प्रथा कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी नियुक्त किया जाए।