Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 11:02 am IST

राजनीति

गुजरात 'आप' नेता पर बड़ा आरोप, टिकट के लिए हो रहा महिलाओं का ‘यौन शोषण’


गुजरात विधानसभा की तारीखों के एलान के बाद से जैसै-जैसे मतदान की तारीख पास आती जा रही है, वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर निशाना साधना भी शुरु कर दिया है।  

दरअसल, गुजरात कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, आप का एक नेता महिलाओं को चुनाव में टिकट दिलाने के बहाने उनका ‘यौन शोषण’ कर रहा है। इसके बाद आप ने इस मामले को लेकर पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में एक शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि, आरोप लगाते समय जिस वीडियो का जिक्र किया गया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। 

कांग्रेस ने आप नेता के खिलाफ एक वीडियो का हवाला दिया और मीडिया से बात करते हुए इस क्लिप को चलाया। इस पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रवक्ता प्रगति बेन अहीर ने कहा कि, गुजरात के लोग गुजराती गौरव और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे।