उत्तरकाशी-चार धामों में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 14 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे। इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा। रविवार को यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त तय किया गया।