Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Jul 2021 6:00 pm IST


सपा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार


समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें विभिन्न पदों पर 31 पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर देहरादून जिलाध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ेगी। बताया कि सपा कार्यकर्ता सभी विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकाल आमजन को सपा की नीतियों से रूबरू कराएंगे। साथ ही प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को सभी के सामने रखा जाएगा।