Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 2:00 am IST

अपराध

शादी के 11 साल बाद दहेज में मांगा 5 लाख रुपये, न देने पर विवाहिता को जिंदा जलाया..


पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में दहेज के लिए ससुरालीजनों ने एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया। 60 फीसदी झुलसी हुई हालत में पीड़िता बरखा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस औक क्षेत्रीय एसडीएम को दिए बयान में महिला ने अपने पति और ससुर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद पति और ससुर दोनों फरार हैं। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिवार में पति विनोद कुमार के अलावा दो बच्चे हैं। करीब 11 साल पहले बरखा की विनोद से शादी हुई थी। पुलिस को दिए बयान में बरखा ने बताया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। लेकिन 3 दिन पहले पति और ससुर ने बरखा से पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गला-गलौज शुरू कर दी। इस बीच उसके पति ने उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसी वहां आ गए।