Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Feb 2022 8:17 am IST


पीएम मोदी से मिले केन्या के पूर्व प्रधाननमंत्री


भारत दौरे पर आए केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला अमोलो ओडिंगा ने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान केन्या के पूर्व पीएम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। केन्या में भारत के उच्चायुक्त डा. वीरेंद्र पाल ने इसकी जानकारी दी है।

भारत में ओडिंगा की निजी यात्रा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत-केन्या सहयोग के संदर्भ में आयुर्वेद पर केटीएन न्यूज पर एक प्रश्न पर टिप्पणी करते हुए पाल ने कहा, 'पीएम मोदी और रैला लंबे समय से दोस्त हैं। वे कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। भारत के प्रधानमंत्री और केन्या के पूर्व मंत्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों में और सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।'

पीएम मोदी ने करीब साढ़े तीन साल के बाद ओडिंगा से मिलने में पर खुशी जाहिर की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और केन्या दोनों में 2008 के बाद से ओडिंगा के साथ अपनी कई बातचीत और साथ ही 2009 और 2012 में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के समर्थन को याद किया। साथ ही दोनों नेताओं ने आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने भी ओडिंगा को उनके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।