Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Sep 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

वेस्टर्न ड्रेस के साथ मांग में सिंदूर भरकर एयरपोर्ट पर पहुंची मौनी रॉय, फैंस को नया लुक आया पसंद


छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली मौनी रॉय आज के समय में करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। बहुत जल्द मौनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’में नजर आएंगी। जिसे लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौनी रॉय को एयरपोर्ट पर देखा गया। जिनकी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी हॉट लुक में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि,  मौनी रॉय ने ब्लैक लुक में नजर आ रही है और उन्होंने मांग में सिंदूर लगा रखा है। जो उनकी खूबसूरती को और भी  ज्यादा बढ़ा रहा है। एक्ट्रेस का यह नया लुक देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही हैं।