Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Oct 2021 6:30 am IST


पेयजल के राजकीयकरण को लेकर 28 अक्तूबर से हड़ताल


पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने 28 अक्तूबर से हड़ताल का ऐलान किया है। पेयजल के राजकीयकरण को लेकर आंदोलन की घोषणा की। समिति ने मुख्यालय पर धरना देकर प्रबंधन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर राजकीयकरण की अहम मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

पेयजल निगम मुख्यालय पर धरने के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि पेयजल के राजकीयकरण की ही एकमात्र अहम मांग है। पेयजल के राजकीयकरण को लेकर कई बार आश्वासन दिए जा चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन झूठा साबित होता है। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। पदाधिकारियों ने कहा कि राजकीयकरण होने से वेतन, पेंशन का संकट दूर हो जाएगा। समय पर वेतन, पेंशन के लिए कर्मचारियों को परेशान रहना पड़ता है। कई बार कई महीनों का इंतजार करना पड़ता है।