Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 4:15 pm IST


उक्रांद की सांस्कृतिक पहल दीपोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद की सांस्कृतिक पहल दीपोत्सव में महिलाओें ने जमकर रंग बिखेरे। कई क्षेत्रों से आईं महिलाओं की टोलियों ने लक्ष्मी निर्माण, ऐंपण, रंगोली और दीया सजाना कार्यक्रम में भागीदारी की। पूजाखेत, दैरी, बिजयपुर, हाट बाजार से पहुंची महिलाओं ने आकर्षक लक्ष्मी निर्माण किया। ऐपण कार्यक्रम में मासी से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, छतगुल्ला से जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी, मासी से हेमा भंडारी, घघलोडी से दीक्षिका चंद्रा, भौंरा से अनीता देवी, जय मां दूनागिरी की रेखा रौतेला आदि के नेतृत्व में आई महिला टोलियों ने धूलिअर्ग की चौकी, गणेश पूजा चौकी ,लक्ष्मी पूजा चौकी, गृहजाग चौकी सहित विभिन्न चौकियां बनाईं।