Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 3:42 pm IST

जन-समस्या

नए मतदाता बनाने के लिए चलाया जाए अभियान: अपर आयुक्त


विधानसभा निर्वाचन 2022 के तहत अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें इसके लिए मतदाताओं को सूची में जोड़ने का काम अभियान के रूप में चलाया जाने के निर्देश अपर आयुक्त (प्रशासन) गढ़वाल ने अधिकारियों और बीएलओ को दिए। साथ ही 18 से 19 साल के युवाओं को भी मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

कर्णप्रयाग विधानसभा के प्रेक्षक के रूप में अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने राजनीतिक दलों, बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक लेते हुए कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान होना जरूरी है। कहा कि गरुड़ा एप के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने हेतु विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीकृत किया जा सके। इस दौरान अपर आयुक्त ने फार्म 6, 7 और 8 का ऑनलाइन निरीक्षण भी किया। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अपील की। बैठक में एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सोनियाल, सपा के प्रदेश सचिव डीएन नैनवाल, सपा की महिला जिलाध्यक्ष प्रेमलता सती, कांग्रेस के भुवन नौटियाल, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई आदि मौजूद थे।