Read in App


• Fri, 25 Jun 2021 8:07 am IST


दिल्ली से पहाड़ जा रहा था परिवार..गहरी खाई में गिरी कार


वाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्र रहा कि कार नीचे ढलान में अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोट आई है जबकि वाहन में सवार अन्य 4 लोग सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि चालक चंदन सिंह दिल्ली से एक ही परिवार के 4 सदस्यों को लेकर बागेश्वर की ओर जा रहा था। हादसा कैसे हुआ? फिलहाल इसके स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल सके है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर निगलाट के पास कार संख्या एचआर-61 डी-2951 अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने के बाद नीचे ढलान में अटक पड़ी। हादसे में वाहन चालक चंदन सिंह उम्र 46 वर्ष को गंभीर चोट आई है।