Read in App

Surinder Singh
• Thu, 20 May 2021 5:32 pm IST


कल 7 से 12 बजे तक खुलेंगी जनरल स्टोर और राशन की दुकानें


उत्तराखंड में 25 मई तक कोविड कर्फ्यू लगा है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को खोलने के आदेश हैं। इसके लिए समय सीमा सुबह 7 से 10 बजे तक है। राशन और किराना स्टोर को खोलने के लिए सिर्फ 1 दिन दिया गया था जो कि 21 मई को 7 से 10 बजे तक था। अब इसके समय में बदलाव करते हुए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने समय सीमा बढ़ाते हुए आदेश दिया कि राशन की दुकाने 21 मई को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी।