Read in App


• Mon, 6 Nov 2023 3:54 pm IST


राज्य के संस्कृत विद्यालयों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार ?


चमोली : संस्कृत शिक्षक संघ चमोली की बैठक में राज्य के 47 संस्कृत विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया। शिक्षक संघ ने इस पर नाराजगी जताई। संस्कृत शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नौटियाल ने कहा कि शासन की ओर से विद्यालयों को लेकर जो आदेश दिया गया है वह अन्यायपूर्ण है। आजादी के पहले से चल रहे संस्कृत विद्यालयों की वित्तीय मान्यताओं को पूर्व मध्यमा और जूनियर दर्जे तक सीमित कर दिया गया है। जबकि पूर्व में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय नियमावली के तहत इन विद्यालयों का नया वर्गीकरण कर दिया गया था। जिसके अनुसार प्रधानाचार्यों को उत्तर मध्यमा स्तर के वेतन स्वीकृत हुए।