Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Apr 2022 5:58 pm IST


त्याग एवं बलिदान की परम्परा से विकसित हुआ है गुरुकुल कागड़ी: डॉ. सत्यपाल सिंह


गुरुकुल कांगड़ी विवि के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलाधिपति एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि भारत के जनमानस के विश्वास का केंद्र रहा है। गुरुकुल कांगड़ी त्याग एवं बलिदान की परम्परा से विकसित हुआ है। कहा कि विश्वविद्यालय की पाठ्यक्रम को वैदिक ज्ञान परम्परा को समाहित करना चाहिए ताकि गुरुकुल के स्नातक भारतीय ज्ञान परम्परा में दीक्षित हो सके। कहा कि आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार एवं रक्षा के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए।