Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Feb 2023 3:15 pm IST


दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सांसद निशंक , प्रदेश की समृद्धि की कामना की


हरिद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। और भगवान दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। साथ ही डॉ. निशंक ने उत्तराखंड के जोशीमठ में आई प्राकृतिक आपदा से उबारने की प्रार्थना महादेव से की। इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि दक्षेश्वर महादेव मंदिर देश की आस्था का केंद्र है। विश्व पटल के मानचित्र पर पर यह स्थल अपनी अलग ही पहचान रखता है। दक्षेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डॉ. निशंक ने अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, ओमप्रकाश जमदग्नि, आशु चौधरी, लव शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, मोहित वर्मा, संजय, प्रमोद शर्मा, विक्रम भुल्लर, कमल जोरा, मनोज शर्मा, मनोज गौतम, संदीप अरोड़ा, मनोज वर्मा, सोनू कुमार, अभिमन्यु चौधरी आदि उपस्थित रहे।