Read in App


• Sat, 17 Jul 2021 11:01 am IST


टोक्यो ओलंपिक में एक खिलाड़ी मिला कोरोना पॉजिटिव


23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। ओलंपिक खेलों में भाग लेने पहुंचे एक खिलाड़ी की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पायी गयी है। खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा ओलंपिक खेलों की तैयारी में लगे जापान के 4 ठेकेदार और एक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।