Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 9:00 am IST


जन एकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की


चंबा ब्लॉक के दिखोलगांव में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण ली। उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि उजपा के कार्यकर्ता विधानसभा के विभिन्न गांवों में बैठक कर लोगों को उजपा की रीति और नीति से अवगत करा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की रीति-नीति एक जैसी होने के कारण लोगों का दोनों राष्ट्रीय दलों से मोहभंग हो गया है। जिससे के कारण लोग क्षेत्रीय दलों से जुड़ रहे है। कहा पिछले 20 वर्षों में प्रदेश की सरकारों ने पहाड़ के विकास लिये कोई नीति नहीं बनाई, जिसके कारण पहाड़ों से लोग मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन करने में लगे हैं।