Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Dec 2021 12:15 pm IST

राजनीति

जनता से की गई आप को बहुमत दिलाने की मांग


पौड़ी: आम आदमी पार्टी ने केंद्र व राज्य सरकार पर जनता को छलने का आरोप लगाया है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि 20 सालों तक प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से राज किया लेकिन किसी भी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिला महासचिव मनोरथ निराला ने कहा कि पौड़ी को पर्यटन नगरी कहा जाता है लेकिन पर्यटन के नाम पर यहां पर कोई भी पर्यटक स्थल विकसित नहीं हो पाया है। कहा कि शहर में नगरपालिका के सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 20 सालों तक प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने राज किया लेकिन मूलभूत सुविधाओं को हल करने के लिए किसी ने भी प्रयास नहीं किए। उन्होंने जनता से इस बार विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को बहुमत दिलाने की मांग उठाई।