एक अमेरिकी अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर प्रकाशित होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
दरअसल, रिजिजू जयपुर में 18वीं अखिल भारतीय न्यायिक सेवा और प्राधिकरण बैठक को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा कि, अमेरिकी अखबार में खबर प्रकाशित होने पर जश्न मनाने वाले लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं। इस दौरान उन्होंने एक भाषण की क्लिप को ट्विटर पर साझा किया।
रिजिजू ने उन्होंने लिखा, भारत की त्रासदी यह है कि, बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने में बड़ा गर्व महसूस करते हैं। ये लोग तब जश्न मनाते हैं जब किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाता है। या उनकी कहानी न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित होती है। इस मानसिकता के लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं और उन्हें महत्व देते हैं।