सात साल के लंबे इंतजार के बाद अयान मुखर्जी के
निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा का ट्रेलर आखिरकार आउट हो गया है। 2022
के सबसी पॉपुलर फिल्म ब्रह्मास्त्र
में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। ये फिल्म रणबीर और आलिया का एक साथ पहला
प्रोजेक्ट है। इस साल अप्रैल में दोनों की शादी के बाद दोनों की यह पहली फिल्म भी
है। कहने की जरूरत नहीं है कि रणबीर और आलिया के फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड
हैं।
इसके अलावा न्यूली वेड सेलिब्रिटी कपल ने उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस को और भी कई सारी वजहें दी हैं। इसमें कपल का पहला ऑनस्क्रीन किस भी होगा। जिसकी हमें ट्रेलर में झलक भी मिलती है। एक फैन ने लिखा, “Omg, रणबीर-आलिया की केमेस्ट्री बेस्ट है।” एक और ने कहा, "रणबीर और आलिया हॉट लग रहे हैं।"
ब्रह्मास्त्र
एक नया मूल ब्रह्मांड है, जो भारतीय इतिहास में गहराई से निहित कॉन्सेप्ट्स और
कहानियों से प्रेरित है लेकिन
आधुनिक दुनिया में स्थापित है।
जिसमें कल्पना,
रोमांच,
अच्छाई बनाम बुराई,
प्रेम और आशा की
महाकाव्य कहानी है। फिल्म
के ट्रेलर रिलीज के बारे में बात करते हुए, अयान
मुखर्जी ने कहा, "एक
नए सिनेमाई ब्रह्मांड,'द
एस्ट्रावर्स' की
शुरुआत करते हुए, मेरा
मानना है कि ब्रह्मास्त्र एक ऐसी फिल्म है, जिस पर देश वास्तव में गर्व महसूस
करेगा। यह हमारी जड़ों को छूता है; हमारी
समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाता है और यह हमें हमारी तकनीक के साथ आगे ले जाता है।
यह फिल्म गर्व से भारतीय और कल्पनाशील है और पैन-इंडिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध
नामों को एक साथ लाना एक सपने के सच होने जैसा था।”
स्टार
स्टूडियोज, धर्मा
प्रोडक्शंस, प्राइम
फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स की ओर से निर्मित यह मैग्नम ऑप्स 9 सितंबर,
2022 को 5 भारतीय
भाषाओं - हिंदी, तमिल,
तेलुगु,
मलयालम और कन्नड़
में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें अमिताभ बच्चन,
रणबीर कपूर,
आलिया भट्ट,
मौनी रॉय और
नागार्जुन अक्किनेनी जैसे सितारे काम कर रहे हैं। फिल्म एसएस राजामौली द्वारा सभी
चार दक्षिण भाषाओं: तमिल, तेलुगु,
कन्नड़ और मलयालम
में प्रस्तुत की गई है।