सऊदी अरब ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारत से 79,237 यात्री हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा कर सकेंगे। इनमें से 56,601 यात्री भारत की हज समिति के माध्यम से जाएंगे जबकि 22,636 हज समूह आयोजकों के माध्यम से जाएंगे। कोविड प्रतिबंधों के कारण यह कोटा तय किया गया है।
65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही कर सकेंगे हज यात्रा
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को हज यात्रा से संबंधी यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार ने भारतीय पक्ष से यह भी कहा है कि इस साल 65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे। साथ ही हज यात्रा के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट और टीकाकरण की दो खुराक की आवश्यकता है।