हरिद्वार : पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने श्रीमहंतों-महंतों और अखाड़े के संतों को हिमालय बचाने को लेकर शपथ दिलाई। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने आह्वान किया कि हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि पर्वतराज हिमालय को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हिमालय विविध प्राकृतिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय कारणों से अहम हैं। इस मौके पर महंत राम रतन गिरी, दिगंबर उमेश भारती, दिगंबर विनोद गिरि, मोहन भारती, शैलेश, रोशन भारती, महेंद्र पुरी, कृष्णागिरी, जितेंद्र गिरी, राकेश गिरी, अजय पुरी, चंदन गिरी, रामचंद्र पुरी, राजपुरी आदि शामिल रहे।