वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को अहम माना गया है। हर महीने किसी न किसी ग्रह का गोचर होता है। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव का 17 अक्टूबर को गोचर होने वाला है। सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। अगले 11 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से 3 राशियों का भाग्य बदलने वाला है। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशि वाले कौन हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की जमकर कृपा रहेगी। आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्त होगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आएगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए सूर्य देव का गोचर धन प्राप्ति का योग लेकर आएगा। कहीं अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आपकी वाणी मधुर होगी। समाज में मान-सम्मान हासिल होगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। इंक्रीमेंट और बोनस मिल सकता है। विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि
सूर्य देव के गोचर से आपकी किस्मत चमकने वाली है। इस दौरान हर काम में सफलता प्राप्त होगी। वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा होगा।