चंपावत-जिले के सीमांत दुबड़जैनल क्षेत्र में एक अनूठे अंतरजातीय विवाह का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें शनिवार को दुल्हन थाने से अपने ससुराल के लिए विदा हुई। हुआ यूं कि सीमांत के चौड़ी रमैला निवासी दिनेश सिंह बोहरा (21) पुत्र दीवान सिंह बोहरा और दुबड़ जैनल की अनुसूचित जाति परिवार की मंजू (21) पुत्री लक्ष्मण राम के बीच बीते एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन अलग-अलग जाति के होने के कारण यह लोग आपस में विवाह नहीं कर पा रहे थे।