Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 8:23 am IST


मौसम का बदला मिजाज, पारा 33 पार


नैनीताल- मौसम के बदले मिजाज और हवा की बदली दिशा ने रविवार को ठंड का एहसास कराया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नगर में रविवार सुबह से ही धूप खिली थी, मगर कभी-कभी हवा ठंड का एहसास करा रही थी। हालांकि दोपहर में सूर्यदेव की तपिश ने गर्मी का एहसास कराया। शाम को बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली। आर्द्रता 25 प्रतिशत रही। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।