Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 11:30 pm IST

ब्रेकिंग

ई-गवर्नेंस मॉड्यूल्स पर काम करेगा नगर निगम


देहरादून नगर निगम के कर्मचारियों के काम करने के तरीके से लेकर निगम से  नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं का लेखा-जोखा अब ऑनलाइन होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड एक आईसीसीसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 8 मॉड्यूल्स बनाये गए हैं। जो गवर्नेंस मॉड्यूल्स के तहत निगम की सभी आंतरिक व्यवस्था की जानकारी रखते हुए उसमें और अधिक सुधार करेंगे, साथ ही इससे निगम की आंतरिक व्यवस्था में पारदर्शिता आ जायेगी।