Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Mar 2022 7:30 am IST


योगी आदित्यनाथ के गांव में मना जश्‍न, मां सावित्री देवी बोली- मैं हूं बहुत खुश


उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर प्रखंड स्थित पंचुर गांव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। शुक्रवार को यहां का नजारा बदला हुआ था। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न यहां अलग ही अंदाज में मनाया गया। पूरे दिन भजन कीर्तन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वजन और ग्रामीण नृत्य करते रहे। एक दूसरे के गुलाल लगा कर सभी ने खुशी मनाई। योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी और स्वजन इस मौके पर बेहद खुश नजर आए।