Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 11 Dec 2022 12:52 pm IST

मनोरंजन

चैट शो 'देसी वाइब्स' में दिखा शहनाज और विक्की कौशल का क्यूट अंदाज, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो


'बिग बॉस' के 13वें सीजन की मशहूर कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल का चुलबुला अंदाज हर किसी को पसंद आता है। अब इन दिनों वह अपने चैट शो 'देसी वाइब्स' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल उनके शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शहनाज का क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
चैट शो में शहनाज और विक्की कौशल ने एक गेम खेला, जिसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकायेगा  वह आउट हो जाएगा। दोनों ने इस गेम के दो राउंड खेले, जिसके फर्स्ट राउंड में विक्की पलक झपका कर आउट हो गए, तो वहीं दूसरे राउंड में शहनाज पलक झपका कर आउट हो गईं। गेम की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि शहनाज मस्ती भरे अंदाज में कैमरामैन से कहती हैं  'जब हम एक-दूसरे की आंख में देखें तो 'क्लोज-अप' ले लेना।' शो में दोनों के ये केमिस्ट्री यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं।