Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 16 Aug 2023 3:29 pm IST


कांग्रेस जिलाध्यक्ष लुंठी के नेतृत्व में महिलाओं ने पानी के लिए किया प्रदर्शन


पिथौरागढ़। नगर में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में महिलाओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि आए दिन पानी की समस्या नगर में बनी हुई है। सप्ताह में दो या तीन दिन कुछ देर के लिए लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा है। प्रशासन लोगों को नियमित पानी की उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। पितरौटा,सिमलगैर सहित अन्य जगहों पर महिलाओं ने नियमित पानी उपलब्ध न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।