Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Oct 2022 12:00 pm IST


बागेश्वर रोडवेज डिपो में जल्द सुचारु होगा कामकाज, सीएम धामी ने किया था शुभारंभ


बागेश्वर : बिलौना में रोडवेज डिपो का शुभारंभ हुए एक महीने का समय बीत गया है। हालांकि अब तक डिपो का कामकाज सुचारु नहीं हो सका है। एक महीने बाद भी डिपो से पूर्व की तरह ही कामकाज चल रहा है। हालांकि डिपो इंचार्ज और दो लिपिकों की तैनाती हो गई है लेकिन पूरी तरह से कार्य शुरू कराने के लिए कंप्यूटर और कार्यशाला के बनने का इंतजार है।बीते चार सितंबर को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने डिपो का शुभारंभ किया था। डिपो बनने के बाद बागेश्वर डिपो के लिए आवंटित की गई बसों में बागेश्वर डिपो अंकित कर दिया गया है। विभाग की मानें तो डिपो के लिए कंप्यूटर खरीद की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अस्थायी कार्यशाला के निर्माण के लिए तकनीकी टीम ने सर्वेक्षण किया है लेकिन अभी कार्यशाला के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। समय बीतने के साथ लोगों ने भी डिपो का कामकाज जल्द सुचारु कराए जाने की मांग तेज कर दी है।इधर, प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि डिपो में कामकाज सुचारु कराने की कार्यवाही तेज गति से चल रही है।