Read in App

Rajesh Sharma
• Sun, 2 Jan 2022 7:11 pm IST


कांग्रेस जनों ने भैंस के आगे बीन बजा कर किया प्रदर्शन



हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवालिक नगर चौक पर भैंस के आगे बीन बजाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार जन समस्याओं के प्रति ध्यान देने को तैयार नहीं है। परेशान जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि डबल इंजन सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही है और आम आदमी की जेब पर दिन प्रतिदिन महंगाई का बोझ डाल रही है। गैस सिलेंडर 900 रुपए के पार और सरसों का तेल 180 रुपए और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार की तलाश में युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, पगुलबीर चैधरी, बीएस पंवार, अशोक उपाध्याय, विकास सिंह, दिनेश पुंडीर, मनीराम बागड़ी, सतेन्द्र वर्मा, कमल रोहिला, राममोहन अस्थाना, संदीप राणा, कपिल रोहिला, अमित गोगना, मनोज मांझी, कांता प्रसाद, सरदार सुरेन्द्र सिंह, मोहन राणा, एए खान, युएन सिंह, सीपी सिंह, रामरिच पाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुघर यादव, अखिलेश मिश्रा, इरशाद खान ,एलएस रावत, जीएस रावत, बिलावल, शहनवाज, हरीशंकर प्रसाद, पीएल कपिल, सत्यपाल शास्त्री, इस्लाम मंसूरी, महबूब भाई, शावेज अंसारी, विशाल गोड, प्रीतम बर्मन, नितेश कुमार, आर्यन वर्मा, लक्ष्य पटेल, सुमीत, अभिषेक, दीपक चैधरी, धर्मवीर, शुभम पारीक, रविन्द्र अत्री, राहुल यादव, शुभम नौटियाल, सोनू प्रजापति, विकास, गंगाराम, राज कश्यप आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।