चमोली-नगर पालिका गौचर द्वारा बाज़ार में भीड़ बढ़ने के समय पर आवाजाही के सेनेटाइज अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेफ चौक, जीजीआईसी मार्ग, रामलीला मैदान व मुख्य बाजार के मार्गों पर पालिका कर्मचारी सेनेटाइजेशन, जागरूकता मे़ लगे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने बताया कि गौचर मुख्य नगर के साथ साथ, आसपास के काफ़ी गॉंवों का भी बाज़ार है जिसकी वजह से बाज़ार में कुछ समय के लिए भीड़ रहती है, लोग एक दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। अभी कोविड का ख़तरा ख़त्म नहीं हुआ है। इसको देखते हुए पालिका द्वारा यह कदम उठाया गया है। पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। फेस शील्ड, मास्क व ग्लब्स पहने पर्यावरण मित्र आवासीय क्षेत्र की ओर जा रहे मार्गों पर बाज़ार खुलने के समय रहेंगे। इससे संक्रमण का ख़तरा कुछ हद तक कम हो सकता है।