आंध्र प्रदेश के रागमपेटा गांव से दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां यहां की एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कई अन्य कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारी तेल के टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे।
मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के निवासी थे। एक चश्मदीद ने बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा था, लेकिन उसके ऊपर न आने पर दूसरा भी उसके पीछे गया। परिजनों का आरोप है कि, फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया इसलिए उनकी जान गयी है।