Read in App


• Fri, 22 Sep 2023 4:21 pm IST


झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


लोहाघाट। पाटन- पाटनी लोहाघाट में चल रहे झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव के दौरान देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। जिसमें भूमसेन थारु उत्थान समिति गढीगोठ के साथ स्थानीय कलाकारों ने धूम मचाई।महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता पर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। दलनायक भीम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने दैणा होया खोलि का गणेशा हो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने मधू क्या भलि मुखडी तेरी, क्या भलो हसंनो तू जन जाए बाजार जुल्म हैंई जालों,मोहनी तेरी हरिया साड़ी,रुपसार मोती घुंघुरू ना बाजा छमा, छोलिया नृत्य सहित कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी गीतों की मन मोहक प्रस्तुति देकर ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संचालन गिरीश कुंवर, जगदीश पाटनी ने संयुक्त रूप किया। इस मौके जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, प्रकाश राय, श्याम चौबे ,दीपक जोशी, सरिता अधिकारी, सचिन जोशी,भुवन चौबे,रिंकू अधिकारी, प्रकाश बोहरा, सुभाष विश्वकर्मा ,धन सिंह पाटनी, गंगा पाटनी, प्रकाश चंद्रा,सुभाष विश्वाकर्मा ,गौरव पांडेय मौजूद रहे।