Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Mar 2023 4:24 pm IST

अपराध

कर्नाटक : पूर्व सीएम येदियुरप्पा के ऑफिस- घर पर पथराव, बंजारा और भोवी समुदायों के लोगों ने किया उपद्रव...


कर्नाटक के शिवमोग्गा में बंजारा और भोवी समुदायों के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय और घर पर पथराव किया गया। 

वे पूर्व न्यायाधीश सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।