Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Oct 2022 8:00 am IST


धनतेरस पर घर लाएं ये 7 वस्तुएं, आपको होगा जबरदस्त लाभ


धनतेरस का त्यौहार कार्तिक माह में दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर त्रयोदशी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सभी अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिन्हें खरीदकर घर लाने पर होगा लाभ।

पीली धातु
धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन हर आदमी सोना खरीदने में समक्ष नहीं होता है। ऐसे स्थिति में पीतल के पात्र खरीद सकते हैं। पीतल के बर्तन भी शुभ माने जाते हैं। सोना और पीतल दोनों पीले और सुनहरे होते हैं।

सिक्का
धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। आप जब भी बाजार से सिक्का खरीदें तो देखे ले उसमें मां लक्ष्मी और गणेश अंकित होने चाहिए। ऐसे सिक्के को घर में रखना शुभ माना जाता है।

झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। धनतेरस के दिन झाडू़ खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।

अक्षत
धनतेरस के पर्व पर अक्षय यानी चावल खरीदना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आर्थिक संकट नहीं आता है।

गोमेद चक्र
धनतेरस पर गोमेद चक्र की पूजा लाभकारी मानी जाती है। 11 गोमेद चक्र खरीदकर दीवाली के दिन इनकी पूजा करना चाहिए। एक पीले वस्त्र में बांधकर इन्हें तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने घर में कभी आर्थिक संकट नहीं रहता।

श्रीयंत्र
मां लक्ष्मी को श्रीयंत्र बहुत प्रिय होता। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धनिया के बीज
मां लक्ष्मी को धनिए के बीज प्रिय होते हैं। धनतेरस पर बीज खरीदकर इसे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इनके कुछ बीजों को घर के बगीचे में बो दें। इससे घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।