Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 31 Oct 2021 12:30 pm IST


इस साल 10 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया फूलों की घाटी का दीदार


विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज शाम से पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इस साल दस हजार से अधिक पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया है। हर साल 31 अक्टूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाती है। ऐसे में आज शाम पर्यटकों के लिए घांघरिया पड़ाव पर गेट को बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस बार यात्रा एक महीने देर से शुरू हुई थी लेकिन यात्रा को लेकर पर्यटकों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, पर्यटकों की आवाजाही के चलते पर्यटन कारोबारियों को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है।  इस साल 10 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया।