Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Aug 2022 4:00 pm IST

ब्रेकिंग

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में मिलीं दो संदिग्ध नाव, पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव में एके-47 राइफल, कुछ राइफलें व भारी संख्या में कारतूस मिलने की सूचना है। 

बताया जा रहा है कि, नाव रायगढ़ जिले में स्थित हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली है। जिसको देखते हुए रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दो संदिग्ध नाव लावारिस मिली हैं। इनमें से एक में ये हथियार मिले हैं। 


फिलहाल, ये नाव यहां कैसे आयीं। इन बातों की पड़ताल में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं। और पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि नाव के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

बताते चलें कि, महाराष्ट्र एटीएस की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है। यह टीम इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी।