Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 2:24 pm IST


भाजपा की जुमेलबाजी को समझें- विक्रम सिंह नेगी


टिहरी: पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के ग्राम आबकी, मंजखेत, खिट्टा, खलड़गांव व गल्याखेत पहुंचकर कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आएं। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश को छलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए नेगी ने कहा कि भाजपा की जुमेलबाजी को समझें। भाजपा ने प्रदेश की जनता को मात्र भ्रमित करने का काम किया है। भाजपा सरकार के नेता देश के प्रतिष्ठित संस्थानों को पूंजीपतियों को बेचकर लाभ देने का काम कर रहे हैं। गरीबों की ओर इस सरकार को कोई ध्यान नहीं हैं। गरीबों को बेरोजगारी व महंगाई की मार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके चलते पहाड़ के युवा पलायन को मजबूर हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को छला जा रहा है।