Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 9:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

उपग्रह से ली गयी तस्वीरों ने खोली चीन की पोल, पहले की घुसपैठ फिर...


दोकलाम में चीन की नई हरकत का खुलासा उपग्रह से ली गई तस्वीरों ने कर दिया है। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि, पड़ोसी देश चीन दोकलाम पहाड़ी के पास नया गांव बसा रहा है। 

गौरतलब है कि, अरुणाचल-भूटान बॉर्डर के पास दोकलाम में पहले चीनी घुसपैठ हुई इसके बाद चीन की तरफ से गांव बसाने की जानकारी सामने आई। वहीं अब भूटान की ओर दोकलाम पहाड़ी के पूर्व में चीन के एक गांव के निर्माण का संकेत देने वाली नई उपग्रह तस्वीरें सामने आई हैं। इस क्षेत्र को भारत के रणनीतिक हित के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

दोकलाम ट्राई-जंक्शन पर भारत और चीन की सेना के बीच 2017 में 73 दिनों तक गतिरोध बना रहा था। जब चीन ने उस क्षेत्र में एक सड़क का विस्तार करने की कोशिश की थी। जिसपर भूटान ने दावा किया था। बताते चलें कि, 2017 में भारतीय और चीनी सेना का आमना-सामना हुआ था। लेकिन मौजूदा समय में यहां के हालात बदल गए हैं। और इन्हें आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है।