Read in App


• Sat, 12 Jun 2021 6:36 pm IST


पौड़ी में पालिका कर रही है लोगों को जागरूक


पौड़ी-कोरोना संक्रमण और डेंगू से बचाव के लिए एवं रोकथाम के लिए पालिका प्रशासन लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इसके लिए सामाजिक संगठनों से लेकर यूथ क्लब का भी सहारा लिया जा रहा है। पालिका सभाषद भी इसमें हिस्सा ले रहे है। शहर में वाहनों में लाउडस्पीकर और ध्वनि संदेश वाहक के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए हर दिन नगर के एक वार्ड में सफाई अभियान के साथ सेनेटाइजेशन ,फॉगिंग का काम किया जा रहा है। पौड़ी पालिका कर्मियों द्वारा लगातार लाउडस्पीकर व ध्वनी संदेशवाहक के जरिए लोगों से कोविड- मानकों का पालन करने की अपील लगातार की जा रही है। नगर पालिका के ईओ प्रदीप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा डेंगू महामारी से रोकथाम, सैनिटाइजेशन करवाने सहित फागिंग करवाने के लिए पालिका के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसी क्रम में पालिका द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जनपद में होने वाले वैक्सीनेशन सेशन की जानकारी भी दी जा रही है।