Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Jan 2023 10:30 pm IST


नाबालिग छात्रा से रेप कर विदेश हुआ था फरार, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार


कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद सऊदी अरब गये आरोपी को वापस लौटने पर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नवंबर 2022 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 नवंबर 2022 को एक व्यक्ति ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री एक इंटर कॉलेज में कक्षा-11 की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते समय मोहल्ला जुलाहान निवासी फैसल पुत्र सिब्ते हसन उसकी पुत्री को परेशान करता था।  कमरे में ले जाकर उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि आरोपी फैसल के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।