Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Feb 2022 10:30 am IST

अपराध

अवैध वसूली करने के आरोप में 5 पर मुकदमा दर्ज


चम्पावत  (लोहाघाट) :  विकास खंड बाराकोट के बौतड़ी घाट में अवैध वसूली करने के नाम पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि बौतड़ी घाट में उमेश चन्द्र खर्कवाल के नाम का खनन का पट्टा है। जिसका संचालन मनोज सिंह करता है। जब मनोज सिंह अपने टिप्पर संख्या यूके 05सीए 0360 में चालक दीपक सिंह के साथ रेत भरकर जा रहा था तो गांव के मुकेश राम, दीपक सिंह, लल्लू, सुनील और विक्रम ने उनको रोक दिया। कहने लगे की 25सौ रुपया प्रति वाहन का उनको दो तब वाहन आगे जाने दिया जाएगा। इसकी को लेकर उन्होंने मनोज और दीपक के साथ मारपीट कर दी। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।