Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 11:00 pm IST

नेशनल

केरल : किडनी, लीवर और पैनक्रियाज का प्रत्यारोपण कर बचाईं जिंदगियां, एक दिन में हुईं पांच सर्जरी


केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे में पांच मरीजों को जीवनदान दिया गया। यहां एक ही दिन में सर्जरी कर पांच अंगों का प्रत्यारोपण किया गया। 

तिरुवनंतपुरम के अस्पताल किम्स हेल्थ में टीम वर्क के जरिए लिवर, किडनी व पैनक्रियाज का प्रत्यारोपण किया गया। एक लड़की की किडनियां और लिवर दोनों खराब थे, इसलिए उसे इन दोनों अंगों की जरूरत थी। इतना  ही नहीं एक लिवर के दो टुकड़े कर के दो मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया। 

पांचों अंगों के प्रत्यारोपण में 18 से 24 घंटे का वक्त लगा। बता दें, किम्स हेल्थ अस्पताल मूल रूप से ट्रांसप्लांट हास्पिटल है। यहां 17 साल से ज्यादा सालों से किडनी प्रत्यारोपण चल रहा है।